बालोद: सिकोसा, रेंगाकठेरा, चंदनबिहरी और देवरी ख में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 6 मामलों में रेत की गई जब्त
Balod, Balod | Jun 10, 2026 बालोद जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर बुधवार को खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत भंडारण के छह मामलों में कार्रवाई की।