बुलंदशहर: गुलावठी पालिका ने राजस्व वसूली में बनाया रिकॉर्ड, पिछले वित्तीय वर्ष से ₹54 लाख अधिक वसूली की
गुलावठी नगर पालिका ने इस वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का नया रिकॉर्ड बनाया है। पालिका ने पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 54 लाख रुपये से अधिक की वसूली की है। नगर पालिका गुलावठी की अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका चौहान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,40,96,766 रुपये की वसूली हुई थी। इसके विपरीत, वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,95,28,854 रुपये हो