बख्तियारपुर: बख्तियारपुर समेत कई क्षेत्रों में पिछले 10 घंटे से जारी है बारिश का सिलसिला
बख्तियारपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक लगातार जारी है। पिछले 10 घंटे से जारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है,जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किस