मटिहानी: मटिहानी प्रत्याशी बोगो सिंह ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लहाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षित रहे सक्षम रहे, इसी सवाल पर हमने अपना मतदान किया है। यहां बहुत गड़बड़ी हो रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पूरे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में रात भर मेरे कार्यकर्ता को टॉर्चर करवाया गया।