शाहजहांपुर: संकल्प संस्था ने खिरनी बाग स्थित बिस्मिल पार्क में मनाई अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती
शाहजहांपुर महानगर में रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 127वीं जयंती खिरनी बाग स्थित बिस्मिल पार्क में मनाई गई। अमर बलिदानी बिस्मिल को जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त विपिन मिश्रा ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।