जांजगीर: अग्निवीर भर्ती में जांजगीर-चांपा के 175 युवाओं का चयन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं ने अग्निवीर भर्ती में शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में जिले के कुल 175 युवाओं का अंतिम चयन हुआ है।आकांक्षा आवासीय विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने चयनित युवाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं