कोलायत: कोलायत में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह समिति द्वारा जयंती हेतु पोस्टर का विमोचन किया गया
अम्बेडकर सर्किल श्रीकोलायत मे डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह को मनाने हेतु डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती समारोह समिति श्रीकोलायत द्वारा जयंती हेतु पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें सर्व समाज के स्थानीय ओर आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष कांटिया ने क्षेत्र के लोगों को जयंती समारोह में आने की अपील की।