एकंगरसराय: एकंगरसराय सीएचसी में बंदरों का आतंक, मरीज और स्वास्थ्यकर्मी परेशान
एकंगरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बंदरों का आतंक मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। अस्पताल परिसर में बंदरों के झुंड के उत्पात से मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी भयभीत हैं। जानकारी के अनुसार, बंदर मरीजों के हाथ से खाना-नाश्ता छीन लेते हैं, प्लास्टिक की थैलियों पर झपट्टा मारते हैं और कई बार जरूरी सामान लेकर भाग जात