कोल: नगला पटवारी,बारात में शामिल होने आए बारातियों को दंबगो ने मोबाइल चोरी के शक में पीटा,4 घायल पहुँचे ज़िला अस्पताल
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी क्षेत्र स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में लड़की पक्ष की ओर से दबंग लोगों ने मोबाइल चोरी के शक में बारातियों के साथ मारपीट करते हुए चार लोगों को घायल कर दिया।घायलों के द्वारा मंगलवार की देर रात पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने चारों घायलों को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।