सिवनी मालवा: कहारिया ग्राम के पास हरदा-होशंगाबाद रोड पर किसानों का चक्का जाम, गेहूं खरीदी में देरी
सिवनी मालवा नगर के हरदा होशंगाबाद मुख्य मार्ग पर कहारिया गांव के पास सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे किसानों ने चक्काजाम कर दिया। गेहूं खरीदी में हो रही देरी, तौल व्यवस्था की अव्यवस्था और भुगतान संबंधी समस्याओं से परेशान किसानों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं