बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने 50 हजार रुपए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की पूरी 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। वादी ने तहरीर दी कि टिकोरामोड़ स्थित दुकान पर सामान खरीदते समय एक व्यक्ति जेब से ₹50000 निकाल लिए थे। जिसे मित्र के सहयोग से पकड़ लिया था। जांच जारी है।