मेरठ: सपा ने स्मार्ट मीटर को 'लूट मीटर' बताया, कहा- डिजिटल धोखा, 7 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Meerut, Meerut | Apr 25, 2026 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी के नेतृत्व में सरधना विधायक अतुल प्रधान और किठौर विधायक शाहिद मंजूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एमडी रवीश गुप्ता के कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव कर ज्ञापन सौंपा।