पचपदरा: कृषि विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने बालोतरा जिले की रबी फसलों का लिया जायजा
15 फरवरी गुरुवार को अतिरिक्त कृषि निदेशक जोधपुर के द्वारा गठित टीम के अधिकारियों ने बालोतरा जिले की रबी फसलों का लिया जायजा। संयुक्त निदेशक एवं कृषि अधिकारियों ने बालोतरा समदड़ी सिवाना सिणधरी सहित जिले के विभिन्न गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर फसल खराबे की ली जानकारी। कृषि अधिकारियों ने कृषकों को फसल को कीटों से बचने हेतु सुझाए उपाय।