राजगढ़: NH-52 पर डोकवा गांव के पास मुआवजे का विवाद फिर गरमाया, हादसों के बाद प्रशासन मौके पर, किसान बोले- पहले मुआवजा फिर सड़क
Rajgarh, Churu | Jun 27, 2026 सादुलपुर-चूरू NH-52 पर डोकवा गांव के पास अधूरी सड़क पर मुआवजे का विवाद फिर उभर आया। लगातार हो रहे हादसों के बाद शनिवार शाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल चारण, एसडीएम मनोज खेमादा, राजेश सिहाग CI सहित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसान से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। किसान ने साफ कहा कि उचित मुआवजा मिलने तक वह सड़क निर्माण नहीं होने देंगे।