मशरक: बेन छपरा गांव में दो दिवसीय अखंड अष्टयाम भव्य कलशयात्रा से शुभारंभ, उमड़ी महिलाओं और कन्याओं की भीड़
Mashrakh, Saran | May 15, 2026 मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बेन छपरा गांव स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में शुक्रवार की सुबह 10 बजें के लगभग दो दिवसीय अखंड अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। धार्मिक माहौल और जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और आस्था से