कांकेर: कांकेर मानस मंडलियों को दी जाएगी पांच-पांच हजार की प्रोत्साहन राशि
Kanker, Kanker | Jan 21, 2024 श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा “रामोत्सव“ के अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सातों विकासखंड में मानसगान का आयोजन कराया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 5- 5 मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप पांच- पांच हजार रुपए की राशि प्रदाय की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सभी ब्लॉक के ऐसी 35 मंडलियों को उक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।