सुल्तानपुर: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लोगों में आक्रोश, सुल्तानपुर में कई संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार शाम 6:30 बजे सुल्तानपुर में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। जहां बस स्टेशन स्थित आजाद पार्क पर लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। वही पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और जूते-चप्पलों से उसकी पिटाई की।