सुल्तानपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था और महंगाई को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
लगातार बढ़ती महंगाई और बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भेजा। सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बिजली विभाग की अव्यवस्था पर तुरंत प्रभाव से कार्र