नानपारा: रुपईडीहा के सभासदों ने बैठक में नगर में रुके विकास कार्यों पर जताई नाराजगी
नगर पंचायत रूपईडीहा में विगत कई माह से नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच चल रहे गतिरोध के कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन भी नहीं मिल पाया है। बैठक में शामिल सभी सभासदों ने सफाई कर्मियों और कर्मचारियों के दो माह से रुके वेतन दिलाने की मांग जिलाधिकारी बहराइच से की है।