गुण्डरदेही: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम पंचायत गोरकापार में सामूहिक योग के साथ पौधा रोपण किया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को ग्राम पंचायत गोरकापार में सामूहिक द्योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षक ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति का जीवन अधिक संतुलित और सकारात्मक बनता है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग कार्यक्रम के बाद पौधा रोपण भी किया गया।