दरभंगा: अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई, कई जगहों पर मॉक ड्रिल किया गया
दरभंगा अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय से प्रभात फेरी निकाला गया। तो वहीं प्रभात फेरी के बाद बुधवार को दिन के 12:00 बजे कई स्कूलों एवं कॉलेज में मॉक ड्रिल किया गया। जिसमे मौजूद छात्र छात्राओं और लोगों को आग के प्रति जागरूक किया गया।