विदिशा नगर: हनुमान जयंती पर रंगई के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रूट बदला
विदिशा के सांची रोड स्थित रंगई सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान का प्रकटोत्सव के मौके पर सुबह से ही हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे थे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विदिशा पुलिस द्वारा सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक के लिए इस रोड पर रूट डायवर्ट किया गया है। गुरुवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने बताया कि विदिशा से भोपाल जाने वाले वाहनों के लिए आशीष मंगलवाटिका से गए।