कायमगंज: गांव समैचीपुर निवासी NSG हवलदार का बीमारी से निधन, मानेसर में तैनात थे, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
नवाबगंज के गांव समैचीपुर निवासी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) हवलदार अनुज कुमार का बीमारी से निधन हो गया। गुरुग्राम के मानेसर में तैनात थे। 20 जून को अपने घर एक महीने की छुट्टी आए हुए थे। रविवार रात लगभग 11 बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई।फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के बाद उनका निधन हो गया। सोमवार दोपहर को पैतृक गांव में पार्थिव शरीर पहुंचा।