लातेहार: कल्याणपुर गांव में जनसंपर्क अभियान, थाना प्रभारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
लातेहार)। बरवाडीह थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।