मुज़फ्फरनगर: गुर्जर सद्भावना सभा के मंच से मंत्री सोमेंद्र तोमर का बड़ा संदेश, कहा- हर सुख-दुख में समाज के साथ खड़ा हूं, समाज का ऋणी
प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर का अंकित विहार स्थित गुर्जर सद्भावना सभा के जिला अध्यक्ष ओपी चौहान के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि समाज के सम्मान के लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे और हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने शहीद धन सिंह कोतवाल को मिले सम्मान का श्रेय भाजपा सरकार को दिया।