चौपारण: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, चौपारण पुलिस ने भेजा जेल
चौपारण (हजारीबाग): चौपारण थाना पुलिस ने कांड संख्या 163/25 के आरोपी असीम रजा, निवासी चयकला गांव, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मुहर्रम पर्व के बाद वर्ष 2025 में चयकला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।