चक्रधरपुर की आसनतलिया पंचायत भवन में मंगलवार को बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने किया। बैठक के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की कमी,विधालय की मूलभूत सुविधाओं का अभाव,हर पंचायत में उच्च विद्यालय की कमी को दूर करने पर चर्चा की गई।