हनुमानगढ़: जिले में बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा, फर्जी आईडी से क्यूआर कोड से किया भुगतान
हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो लिंक बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ग्राहकों को फर्जी सोशल मीडिया आईडी से लिंक भेजता था और बदले में क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करता था। गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ जिले के रावतसर का निवासी है।