डीग: ग्रीष्म से पहले प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
Deeg, Bharatpur | Apr 17, 2026 जिले में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बैठक लेकर पेयजल आपूर्ति और चल रही परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन के शेष कार्य तय समय में पूरे किए जाएं और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।