पूरनपुर: गैरतपुर में जप्ती जमीन विवाद के चलते पंचायत अधिकारी और विद्युत लाइनमैन के बीच जमकर हुई मारपीट
पूरनपुर। खेत के बंटवारे को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और संविदा बिजली कर्मचारी के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गांव गैरतपुर जप्ती में रविवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।