सांगानेर: कालवाड़ थाना इलाके की रॉयल सिटी में बीती रात अज्ञात चोरों ने 8 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी की
जयपुर के कालवाड़ थाना इलाके में रॉयल सिटी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सोने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने की वारदात का मामला सामने आया। अनीता शर्मा ने बताया कि रात को उनके पति की तबीयत खराब हो गई थी तो उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल थे और घर पूरी तरह सुना था। इसी दौरान चोर ने उनके घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात फरार हो गए।