गुना नगर: डिजिटल इंडिया के दौर में 88 हजार की साइबर ठगी, 10 महीने से न्याय के लिए भटक रहा है पीड़ित, एसपी से फिर लगाई गुहार
आरोन निवासी उत्तम सेन ने आरोप लगाया है कि 23 अगस्त 2025 को मोबाइल हैक होने के बाद उनके बैंक खाते से 88 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि पिछले 8 से 10 महीनों से वह एफआईआर और कार्रवाई के लिए पुलिस व अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कई शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन 181 पर आवेदन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।