तारानगर: तारानगर पुलिस टीम ने मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर मारा छापा, ₹54,860 नगदी सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना तारानगर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल कर तहसील कार्यालय गढ़ के पास बने एक मकान में छापा मारकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है तथा मौके से 54,860 रुपये नगद जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। एसपी चूरू निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में यह कार्यवाही हुई है।