झांसी: 06 मार्च को आबकारी दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा, डीएम व एसएसपी ने भोजला मंडी का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2025 जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने दिनांक 06 मार्च को आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया हेतु मंगलवार को भोजला मंडी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी, लाईसेंस प्राधिकारी अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 हेतु जनपद की आबकारी दुकानों के स्थायी व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी की प्रकिया संचालित है।