झांसी: महिलाओं ने पूर्व पार्षद पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया, अलीगोल खिड़की की पीड़ितों ने डीआईजी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2025 झांसी की कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की की रहने वाली महिलाएं डीआईजी कार्यालय पहुँची। उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि क्षेत्र के पूर्व पार्षद ने इन महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट की है। उक्त लोगों का क्षेत्र में काफी दबदबा है, और वह दबंग लोग हैं।