झांसी: इंसाफ के लिए भटक रही एक मां, हाथों में बैनर लेकर इलाइट चौराहा पहुंची, बोली- पुलिस नहीं कर रही जिम ट्रेनर पर कार्रवाई
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2025 झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली सायरा बानो बेटे के लिए इंसाफ मांग रही हैं। वह मंगलवार समय करीब दोपहर 2 बजे हाथों में बैनर लेकर इलाइट चौराहा पहुंची। उनका कहना था कि जिम ट्रेनर ने उनके पुत्र को बुरी तरह पीटा लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना सीसीटीवी फुटेज देखे एकतरफा कार्रवाई कर दी है।