कुचाई: ब्राउन टू ग्रीन कैंपेन के तहत कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा, 500 किसानों की सूची बीडीओ को सौंपी
अधिकार संगठन द्वारा चलाए जा रहे ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन' के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संगठन के जिला सचिव एवं सदस्यों ने बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी को 500 इच्छुक किसानों की सूची के साथ एक अनुरोध पत्र सौंपा। संगठन का उद्देश्य धान की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में दलहन फसलों की खेती को ब