नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को बैतूल जिला अस्पताल का दौरा किया। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। टीम में डॉ. हर्षा गुप्ता, निलेश गर्ग और संजुलता भार्गव शामिल हैं।टीम ने सबसे पहले अस्पताल के भूतल पर स्थित दवाई वितरण केंद्र का निरीक्षण किया।