कटिहार: भेलाई गांव में पटाखा जलाने के दौरान घायल हुआ बालक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
शुक्रवार की सुबह 9 बजे एक बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जो फटाका जलाते समय घायल हो गया था। घायल अनुज कुमार की मां ने बताया कि गुरुवार की शाम 7 बजे उनका पुत्र दीपावली को लेकर पटाखा जला रहा था। इसी दौरान उनके पुत्र फटाका जलाते समय घायल हो गया। जिसका इलाज उप स्वास्थ्य केंद्र में रात को चला। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।