टिकारी प्रखंड अंतर्गत पंचानपुर थाना क्षेत्र स्थित दीघौरा से पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व विधायक के काफिले पर हमला कर मारपीट करने व वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिचरण यादव के पुत्र सौरभ कुमार से हुई है। पंचानपुर SHO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।