गुना नगर: पुलिस लाइन में आईजी ने पुलिस भंडार गृह कैंटीन और जिम का किया उद्घाटन एसपी और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
गुना पुलिस लाइन में 8 जुलाई दोपहर को गुना पहुंचे ग्वालियर जोन आईजी अरविंद सक्सेना ने गुना पुलिस जवानों के लिए पुलिस भंडार गृह कैंटीन और जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान गुना एसपी हितिका वासल और जिले के सभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। आईजी ने कहा, पुलिस परिवारों के घर परिवार में उपयोग होने वाली वस्तुओं के साथ फिटनेस की सुविधा मिलेगी।