मेदिनीनगर (डालटनगंज): पिपरडीह में किशोरी की हत्या और बखारी गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों ने प्रेम प्रसंग से किया इनकार
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पिपरडीह गांव में किशोरी की हत्या और बखारी गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत मामले में परिजनों ने प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग सोमवार दोपहर 12 बजे एमएमसीएच पहुंचे। लड़की की महिला रिश्तेदार ने बताया कि घटना के बाद उन्हें जानकारी दी गई की खुशबू कुमारी छत से गिर गई है।