फतुहा: सैटलाइट टाउनशिप के विरोध में फतुहा प्रखंड मुख्यालय पर किसानों ने किया जमकर धरना प्रदर्शन।
Fatwah, Patna | Jun 17, 2026 बुधवार को फतुहा प्रखंड मुख्यालय पर बजापते समियाना व तंबू लगाकर किसानों ने जमकर धरना प्रदर्शन कर सेटेलाइट टाउनशिप का विरोध किया है। मौके पर किसानों ने कहा कि जान दे देंगे लेकिन सैटलाइट टाउनशिप के लिए जमीन किसी भी हालत में नहीं देंगे। किसानों ने सरकार विरोधी नारा लगाया है। किसानो ने कहा कि यदि सरकार सैटलाइट टाउनशिप योजना वापस नहीं लेती है तो चक्का जाम करेंगे।