जगदलपुर: कांकेर नारायणपुर छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में डी माइनिंग के दौरान आईईडी बम हुआ ब्लास्ट, 3 जवान शहीद, 1 घायल
शनिवार की सुबह 10 बजे जमीन में गड़े आईईडी बम को निकालने के लिए निकले सुरक्षाबल के जवान एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए हैं।प्रेशर आईईडी बम पर पैर पड़ने से बम ब्लास्ट हो गया।ब्लास्ट की चपेट में आने से डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए वहीं 1 जवान घायल हैं. घायल जवान के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।