कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बाजपेई ढाबा के सामने मंगलवार को तेज रफ्तार ब्लैक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
बताया जा रहा है कि कार चौबेपुर की ओर से कानपुर दिशा में जा रही थी। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, कार गलत दिशा में चल रही थी और तेज रफ्तार के चलते चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में चार लोगों के सवार होने की सूचना है। राहत की बात है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
📍 स्थान: बाजपेई ढाबा, चौबेपुर, कानपुर
.
#Kanpur #Chaubepur #KanpurNews #RoadAccident #CarAccident