बरवाला: गांव बतौड़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई, लाखों परिवारों को मिलेगा लाभ
गांव बतौड़ में बिजली विभाग बरवाला द्वारा मनजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, समाजसेवी हेम सिंह राणा, पंच कैप्टन सतपाल राणा, पंच प्रेमचन्द, पूर्व पंच सतपाल, किरण पाल राणा, मनीष कुमार आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मनजीत सिंह ने बिजली विभाग की तरफ से सम्बोधित क