बरवाला: कालका विधानसभा के चरनिया गांव में दुकानों पर डीटीपी विभाग का छापा, भारी पुलिस बल मौजूद
जिला नगर योजनाकार पंचकूला राकेश बंसल के नेतृत्व में अर्बन एरिया पंचकूला में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव चरनिया में अवैध तौर पर बनी दुकानों को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। यह कार्यवाही शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब की गई।