हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ के डीसी और एसपी ने संयुक्त रूप से शहर के पूजा पंडालों का किया भ्रमण
हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने गुरूवार यानी नवरात्र के आठवें दिन शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता के दर्शन किए तथा सभी आवश्यक तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने विभिन्न पूजा मंडपो में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया।