कैराना: कांधला पुलिस ने न्यायालय से वांछित आधा दर्जन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 30, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार कांधला पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के नाम अभिषेक, आरिफ व सामा उर्फ ओसामा निवासीगण गांव गढ़ीदौलत, भूरा व गजल निवासीगण मोहल्ला रायजादगान आदि है।