लाडपुरा: कोटा नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान से करोड़ों की MD ड्रग और संदिग्ध पाउडर किया गया जब्त
Ladpura, Kota | Jun 2, 2026 झालावाड़ जिले के मिश्रौली थाना क्षेत्र स्थित गुराड़िया जोगा गांव में नारकोटिक्स विभाग कोटा की टीम ने सूने रिहायशी मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में एमडी ड्रग व संदिग्ध पाउडर बरामद किया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है. यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब जिला पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन दिव्य प्रहार जैसा अभियान चलाया जा